स्नातक में निखिल ने बीएचयू और जेएनयू की प्रवेश परीक्षा निकाली

IMG-20221021-WA0052
Share

स्नातक में निखिल ने बीएचयू और जेएनयू की प्रवेश परीक्षा निकाली

बेटे की मिली कामयाबी से परिवार गदगद

खेतासराय(जौनपुर)

पत्रकार के पुत्र निखिल ने बीएचयू और जेएनयू की स्नातक की प्रवेश परीक्षा निकाली है । दो महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी में स्थान मिलने से स्वजन गदगद है । लोगों की तरफ़ से बधाई सिलसिला जारी है ।

स्थानीय इलाके के रानीमऊ गांव निवासी पेशे पत्रकार श्याम चन्द्र यादव ने बताया कि पुत्र निखिल यादव शुरू से ही मेधावी रहे है । वह ननिहाल में रखर पढ़ाई करता था । एमआरडी इंटर कालेज से हाइस्कूल में 85 प्रतिशत, एसएसजी इंटर कालेज पुष्प नगर इंटर की परीक्षा 80 फीसद अंक मिला । जेएनयू और बीएचयू की दाख़िला परीक्षा में अच्छी रैंक मिली है । बेटे और परिवार को जेएनयू में दाख़िला पहली पसंद है । दो टॉप यूनिवर्सिटी में प्रवेश की ख़बर सुनकर स्वजनों को हर जगह से बधाई मिल रही है ।