पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सुभासपा में गहरी शोक। समाजवादी पुरोधा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की निधन पर सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपीसिंह ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ शोकसभा

IMG-20221010-WA0023
Share

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सुभासपा में गहरी शोक। समाजवादी पुरोधा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की निधन पर सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपीसिंह ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ शोकसभा आहूत कर स्वर्गीय नेता जी को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। डॉ सिंह ने शोक संवेदना में कहा कि देश ने इतना बड़ा शिक्षक, कर्मचारी , किसान व छात्र हितैषी नेता खो दिया है जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नही होगा। नेताजी के निधन से दुखी होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर छितौना, जलालपुर जफराबाद में आयोजित सावधान रथयात्रा के स्वागत में 1 अक्टूबर को आयोजित विशाल जनसभा को आनन फानन में स्थगित करते हुए 17 अक्टूबर को सुनिश्चित किया गया। शोकसभा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव रमेश राजभर, प्रदेश सचिव युवा मंच हरिलाल, मंडल प्रमुख महासचिव चंदन राजभर, जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर, जितेंद्र राजभर, शिवशंकर जी, राजेश राजभर, पिंटू राजभर, ईरशाद अंसारी, डॉ सुनील राजभर आदि लोग शामिल हुए।