जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक

जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए निर्बाध रूप से कार्य कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में राजकीय निर्माण निगम के जीएम, सिविल कार्य के पीएम एवं इलेक्ट्रिकल कार्य के पीएम, टाटा कंपनी के एवीपी विमल सरोहा, टाटा कंपनी के पीएम मनोज चौधरी, आर.ई. आर के सिंह, बालाजी कंपनी के पीएम राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
