जन समस्याओं के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी केराकत से किया मुलाकात

IMG-20221011-WA0000
Share

जौनपुर चन्दवक

डोभी क्षेत्र के मंडल बजरंगनगर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने डोभी क्षेत्र से जुड़ी तमाम जन समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी केराकत माज अख्तर जी से मुलाकात कर गंभीर चर्चा की। उन्होंने जन समस्याओं को रखते हुए अविलंब उसका निस्तारण कराने हेतु कहा। उप जिलाधिकारी ने कई जनसमस्याओं को त्वरित निपटान हेतु विभाग से जुड़े अधिकारियों से बात भी की एवं अन्य समस्याओं को भी अति शीघ्र ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। प्रजापति ने उप जिलाधिकारी से डोभी ब्लॉक पर जन चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने हेतू भी चर्चा की।