February 22, 2026

छिनैती की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Share

छिनैती की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

थानागद्दी। पुलिस को बाइक और पचास हज़ार रुपये लूटने की फर्जी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया है। थानागद्दी पुलिस चौकी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आज गुरुवार की दोपहर सुंदर बनवासी निवासी मझवां वाराणसी ने थानागद्दी चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिवरामपुर गाव के एक भठ्ठा मालिक ने उसकी बाइक और पचास हज़ार नकदी छीन लिया है। मामला गंभीर देखते हुए पुलिस टीम तुरंत पीड़ित द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई। भठ्ठा मालिक द्वारा पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि आरोप गलत है।भट्ठा मालिक ने बताया कि वह नशे मे दो दिन पहले बाइक मेरे भठ्ठे के पास छोडकर चला गया था। जिसको एक दिन पूर्व में लावारिस हालत में पाए जाने पर चौकी पर पहुँचवा दिया था। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

About Author