February 22, 2026

इंद्रभान सिंह इंदू का मनाया गया जन्मदिन

Share


खेतासराय(जौनपुर)नगर पंचायत खेतासराय स्थित संजय इंजीनियरिंग वर्कशाप पर मंगलवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्थानीय व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।प्रतिष्ठान के स्वामी व नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों के साथ श्री सिंह का जन्मदिन मनाने के क्रम में बजरंगबली जी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और केक काटकर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगदम्बा पांडे,कपरचंद जायसवाल,शांतिभूषण मिश्र,मुनव्वर अली,अमित कुमार,गौरव मौर्य,अब्दुल्ला आदि उपस्थित रहे।

About Author