वी डी एस मोटर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर बाइक का हुआ भव्य उद्घाटन

जौनपुर। टोक्समो इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर बाइक के अधिकृत डीलर वी डी एस मोटर्स शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दक्षिणा काली मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश व दैनिक जागरण के चीफ ब्यूरो आनंद स्वरूप चतुर्वेदी ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर वागीश जी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर बाइक आज के युवक एवं युवतियों की पहली पसंद है। इस स्कूटर बाइक से पर्यावरण ठीक रहेगा और इससे प्रदूषण फैलने का चांस नहीं होता है आने वाले समय में इसी स्कूटर की मांग है।यह शोरूम खुल जाने से जनपद के लोगों को महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें उचित दर पर ही उनकी पसंदीदा स्कूटर बाइक यही मिल जाएगी। कंपनी के एरिया मैनेजर अभिमन्यु सिंह ने स्कूटर बाइक के विशेषताओं के बारे में बताया कि यह स्कूटर बाइक एक बार चार्ज करने पर 80 किलो मीटर जाएगी।इसकी वारंटी तीन साल की है।इसे आर टी ओ रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस कराने की जरूरत नहीं है।मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप चतुर्वेदी ने शोरूम के संचालक सर्वेश सिंह को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन,भाजपा नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह,सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, समाजसेवी उदय राज सिंह सोनालिका उपस्थित रहे। आए हुए सभी अतिथियों को फर्म के अधिष्ठाता सर्वेश सिंह सोनू ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि दिनेश सिंह टंडन ने शोरूम के प्रथम ग्राहक प्रवित्र फ्लैश के प्रबंधक राहुल प्रजापति को अपने हाथों से चाभी दिया। अतिथियों का स्वागत अधिष्ठाता सर्वेश सिंह सोनू व आभार वंदेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर तेजस टुडे समूह के संपादक रामजी जयसवाल, वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉक्टर सुभाष सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ, डॉक्टर लालजी प्रसाद ,डॉक्टर संजीव पांडे, समाजसेवी विकेश उपाध्याय विकी,डॉ प्रमोद कुमार ,डॉ अजय पांडे , डॉक्टर आर पी यादव,मनीष जायसवाल सपा छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष अतुल सिंह, भासपा नेता राहुल सिंह सोलंकी,एक्टर चंदन सेठ, विशाल वर्मा, बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह,वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव कमर हसन दीपू, अखिलेश सिंह, अजीत सिंह, दीपक उपाध्याय,शंभू सिंह सोलंकी,राकेश पांडे, दीपक श्रीवास्तव, सुधाकर शुक्ला, दीपक मिश्रा, रविंद्र मिश्रा,शुभांशु जयसवाल धीरज सिंह, कुंवर दीपक सिंह, प्रधान अखिलेंद्र सिंह, समाजसेवी विक्रम गुप्ता, अमित निगम, समाजसेवी विनोद सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष सिंह एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
