मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा लंपी स्किन डिजीज टीकाकरण कार्य हेतु मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा लंपी स्किन डिजीज टीकाकरण कार्य हेतु मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी बी सिंह, पी डी जयकेश त्रिपाठी , उपायुक्त मिलेगा भूपेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
