February 22, 2026

गांधी जयंती के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के परिसर में स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Share

गांधी जयंती के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के परिसर में स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
आज गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर डायट जौनपुर के परिसर में प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ० सच्चिदानंद यादव जी के नेतृत्व में व्यापक स्वच्छता का कार्यक्रम हमारा संस्थान स्वच्छ संस्थान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व देते हुए प्रतिदिन एक निश्चित समय स्वच्छता को समर्पित करने का संकल्प लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव जी, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राकेश सिंह जी,वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह जी, एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ यादव जी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम मे रामधुन रघुपति राघव राजाराम का गायन प्रवक्ता नीरज मणि तिवारी एवं अखिलेश मौर्या द्वारा किया गया। सभी लोगों ने एक साथ राम धुन का गायन कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओ ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया एवं गांधी जी के जीवन पर आधारित भाषण ,गायन एवं नाटक प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में डायट के चतुर्थ श्रेणी, लिपिक संवर्ग, ह्यूमाना के कर्मचारियों एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।
प्रवक्ता अखिलेश मौर्या,डॉ अश्वनी पांडेय एवं नीरज मणि तिवारी ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला और प्रशिक्षुओ को उनके जीवन से सीख लेने के लिए कहा।
प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ यादव जी ने बताया कि हम गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से अगर एक भी आदत को अपने जीवन में शामिल कर ले तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा
वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह जी ने गांधी जी के पूरे जीवन चित्र को (1893 से आजादी तक) , उनके द्वारा किए गए जन आंदोलनों एवं स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु किए गए संघर्ष का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। आपने लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रेरणादायक जीवन का भी वर्णन किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राकेश सिंह जी ने बताया कि आज कोई विश्वास नहीं करेगा कि बिना हाड मास के एक व्यक्ति ने इतना बड़ा आंदोलन खड़ा किया और भारत को आजाद कराया। आपने शास्त्री जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया और बताया कि हम शिक्षा टूर के माध्यम से शास्त्री जी के बारे में जान सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ सच्चिदानंद यादव जी ने बच्चों को स्वरचित प्रेरित गीतों, कविताओं एवं रचनाओं के माध्यम से गांधी जी एवं शास्त्री जी के चरित्र, व्यक्तित्व के बारे में बताया। आपने बताया कि हमें अपने अंदर के रावण को मारने की जरूरत है अंधेरा अपने आप मिट जाएगा।
कार्यक्रम का संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता श्रीमती किरण त्रिपाठी जी ने एवं संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों के साथ, समस्त प्रवक्ता गण, समस्त कर्मचारी, ह्यूमाना के साथी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

About Author