February 22, 2026

विजयोंदय फाउंडेशन एवं पाली क्लीनिक का उद्घाटन विजय लक्ष्मी सिंह के द्वारा किया गया

Share

विजयोंदय फाउंडेशन एवं पाली क्लीनिक का उद्घाटन विजय लक्ष्मी सिंह के द्वारा किया गया

जौनपुर चन्दवक।

डोभी क्षेत्र के तराव गांव की एक बिटिया डॉ आकांक्षा सिंह BAMS, CGO बंगलौर SDM कॉलेज आफ आयुर्वेद से पढ़ाई करके अपने क्षेत्र में रोशन करते हुए डोभी गांव के लेवरुआ तराव मोड़ क्षेत्र में समाजसेविका के रूप में 8 साल का विशेष कार्य अनुभव अयोध्या में रहा है आपके क्षेत्र में प्रथम आयुर्वेद सेंटर विजयोंदय फाउंडेशन एवं पाली क्लीनिक का अपने क्षेत्र में माहौल बनाते हुए उन्होंने क्लीनिक खोली और उनकी माता श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह DPO ICD आंगनबाड़ी अधिकारी के रूप में अपनी बेटी की क्लीनिक का उद्घाटन अपने हाथों किया जिसमें डॉ आकांक्षा सिंह ने बताया कि एलोपैथ की दवाइयां जो हैं आज ना कल मरीजों पर असर डालती है और लंबे समय तक पैंकिलर व उनके गुर्दे पर असर पड़ता है आयुर्वेद ऐसी प्रथा है जिसे कि जटिल से रोगों का इलाज जड़ से खत्म होता है और इसका लंबे समय तक साइडीफेक्ट नहीं होता है जो मैंने देखा आयुर्वेद अपने क्षेत्र में कोई डॉक्टर है न कोई इस तरह का कोई सुविधाएं हैं मुझे लगा कि डिग्री को देखते हुए अपने क्षेत्र में क्लीनिक खोल दिया जाए। जिसमें डॉ शिव बचन सिंह, डॉ मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, लकी सिंह, कमलेश कुमार, आनंद कुमार सिंह मिथुन चंद्रा देवी आदि लोग उपस्थित रहे

About Author