February 22, 2026

गाँव के अनपढ़ युवक ने बनाई 10 फिट ऊँची दुर्गा प्रतिमा

Share

जौनपुर
महमदपुर गुलरा गाँव में एक अनपढ़ दलित युवक ने ग्रामीणो से चंदा इकट्ठा कर दस फिट ऊँची भव्य दुर्गा प्रतिमा बनाकर तैयार की है। जिसे नवरात्रि में गाँव के शिव मंदिर के बगल बने मंच पर प्राण प्रतिष्ठित किया जायेगा।

गांव निवासी 19 वर्षीय बलवान गौतम कभी विद्यालय का मुख नहीं देखा है। लेकिन चित्रकारी में उसे महारत हासिल है। गत चार वर्षो से उसी का हाथो बनायी गई दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर गाँव में दुर्गापूजन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बलवान नवरात्रि के पखवाड़ा पूर्व ही घर घर जाकर चंदा इकट्ठा कर मूर्ति बनाना शुरू कर देता है। वह मूर्ति का एक भी पैसा नहीं लेता। यदि चंदा का पैसा अधिक जमा हो गया तो वह बचे धन को दुर्गा पूजा समिति को वापस कर देता है। उसकी इस कला का पूरे गाँव के लोग सराहना करते रहते है।

About Author