पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
जौनपुर।
खेतासराय क्षेत्र के जमदहां गांव के मुख्य मार्ग पर एक पिकअप व बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत गई।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।घटना शनिवार की सुबह की है ।जब तक लोग वहां पहुंचते की टक्कर मारने वाला युवक अपनी पिकअप लेकर फरार हो गया।
पोरई खुर्द गांव निवासी हवलदार राजभर(40)अब्बोपुर स्थिति पेट्रोल पम्प पर नोजलमैन के रूप में कार्य करता है जहां के लिए नित्य की भांति वह घर से बाइक द्वारा जा रहा था कि जमदहां बाजार के बाहर मदरसा के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और मुंह से तेज रक्त स्राव होने लगा सिर फट गया ऐसे में ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक विधिक करवाई किया।
वर्ग विशेष के चालक को भगाने के आरोप में स्वजन ने किया जाम
खेतासराय (जौनपुर)
जमदहां स्थित मुख्य मार्ग पर उस समय विषम परिस्थिति पैदा हो गई जब पोरई खुर्द गांव के लोग बाइक खड़ी कर जाम कर दिये लोगों का कहना था कि जिसने आरोपित को भगाया है उसे गिरफ्तार किया जाय । यह जाम लगभग आधा घंटा चला तो वहीं जाम के दौरान लोगों ने दरियादिली दिखाते हुए एक एंबुलेंस को रास्ता देते हुए जाने दिया तो वहीं लोगों का कहना था की वर्ग विशेष के लोग वर्ग विशेष के चालक को भगा दिया है फिलहाल काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और भगाने वाला हिरासत में है।
