प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत प्रदर्शनी का राज्यमंत्री ने किया अवलोकन

जौनपुर।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत खेतासराय स्थित प्राचीन दुर्गा मन्दिर पर उनके जन्मदिन के अवसर पर व्यक्तिगत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसको स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को देर शाम अवलोकन किया। जहाँ पर उनके बचपन से लेकर जीवन के अब तक सम्बंधित फ़ोटो को लगाया गया था। इसके पूर्व प्रदर्शनी का फीता काटकर इन्होंने शुभारंभ किया। उक्त सभी कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के अगुवाई में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मनीषा सोनी, उपेंद्र मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, डब्बू कनौज्जिया, मुखई बिन्द, नौशाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के आयोजक मनीष गुप्ता (सभासद) ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।
