मीरगंज -बिरहा गायन हजारों की संख्या के साथ विश्वकर्मा पूजा सम्पन्न

IMG-20220917-WA0036
Share

मछली शहर के मीरगंज बाजार में बड़े धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा सम्पन्न हुआ ध्रुव कुमार शोरूम के सामने हजारों की संख्या में बिरहा गायक समरू, और महेन्द्र की जोड़ी ग्राम डिहिया,जमुहर जिला जौनपुर की टीम ने लोगों का दिल मोहते हुए एक बढ़कर एक बिरहा गाकर हजारों दर्शकों का मन मोह लिया बिरहा सुनने के लिए लोग टस से मस नहीं हुए इसी समय उप जिलाधिकारी मछली शहर की भी गाड़ी रास्ते से गुजरी और एस डीएम मुस्कुराते हुए प्रसन्न चित्त रास्ते से गये बिरहा गायक समरू को पुरस्कार देने वालों का ताता लगा था भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न चित्त करने के लिए हजारों की संख्या में नर-नारी बाजार में इकट्ठे हुए और बिरहा गायक का लुफ्त उठाया और विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की इस अवसर पर मुख्य अतिथि जजसिंह अन्ना भी उपस्थित रहे।