आर्बिटेशन निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु आयोजित हुई विशेष लोक अदालत

दिनांक 17.09.2022 को आर्बिटेशन निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु आयोजित हुई विशेष लोक अदालत
जौनपुर 17 सितम्बर 2022 (सू0वि0) – माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में 17 सितम्बर 2022 को आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायालय के सत्र न्यायाधीशगण द्वारा कुल 193 आर्बिटेªशन निष्पादन वाद नियत किए गए।
न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जौनपुर द्वारा 01, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम द्वारा 03, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ/विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट द्वारा 01 वादों सहित कुल 05 मामलों का निस्तारण किया गया।
