पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी ताकत का आगाज करेंगे प्राथमिक शिक्षक, अमित सिंह

हक और हुकूक के लिए 20 सितंबर को शिक्षकों का कलेक्ट्रेट में होगा विशाल धरना प्रदर्शन 20
शिक्षक नेता अमित सिंह ने मछलीशहर व मुंगराबादशाहपुर में जनसंपर्क कर शिक्षकों से मांगा समर्थन
जौनपुर। इन्द्रजीत सिंह मौर्य
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 20 सितंबर को जिले भर के शिक्षक प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोलेंगे ।
आंदोलन को तेवर देने के लिए शिक्षक नेता अमित सिंह के नेतृत्व में जिले भर में व्यापक जनसंपर्क कर के शिक्षकों से समर्थन मांगा जा रहा है।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में यह आंदोलन शुरू किया गया है।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सभी जनपदीय व तहसील प्रभारी एंव ब्लाक पदाधिकारियों ने बुधवार को शिक्षकों से जनसंपर्क तेज कर दिया है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने मछलीशहर तहसील प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव के साथ धरने सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक क्रमशः मछलीशहर ब्लाक की बीआरसी मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर में की।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया गया कि इसी तरह आज जनपद के प्रत्येक ब्लाक में न्यायपंचायत स्तर पर संगठन के पदाधिकारी संपर्क टोली के माध्यम से शिक्षकों तक पहुंच रहे हैं। अतः आप लोगों से भी पूर्ण उम्मीद एंव विश्वास है कि बीस सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर शिक्षकों के बैठने के लिए कम पड़ जाए ऐसी तैयारी करनी होगी।
उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर अपने हक की आवाज को बुलंद करने की अपील की।
इस अवसर पर मछलीशहर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अफसाना बानो, मंत्री अखंड सिंह, उपाध्यक्ष माहेश्वरी प्रसाद, संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रताप यादव, कृष्णकांत प्रजापति, भैयालाल विजयकांत, अजय कुमार यादव, महावीर, रमेश यादव , ललित एंव मुंगरा ब्लॉक अध्यक्ष राजीवरत्नम तिवारी, मंत्री अजीत सिंह , संजय सिंह, अनुज सिंह ,संदीप के साथ समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
