शिक्षक हितों के लिए जारी रहेगा संगठन का पुरजोर आंदोलन, डॉ अतुल प्रकाश

शिक्षकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर संगठन ने जताया कड़ा एतराज
जौनपुर। इन्द्रजीत सिंह मौर्य
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामपुर द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बुधवार को ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद सरोज को सौंपा गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षक वर्तमान समय में उत्पीड़न और शोषण काल के दौर से गुजर रहा है । शिक्षकों के हित का एक भी काम नहीं हो पा रहा है , न तो प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति न स्थानांतरण और न समायोजन हो रहा है। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली भी नहीं हो रही है। कहा कि ग्रेड पे 4800 पर न्यूनतम मूल वेतनमान 17140 18150 दिया जा रहा है। जिससे शिक्षकों के मन में भारी आक्रोश एवं पीड़ा है।
शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश ने कहा कि समय से स्कूल न पहुंच पाने के आरोप में अध्यापकों के खिलाफ की जा रही प्रतिकूल प्रविष्टि, निलंबन, वेतन रोकने आदि जैसी कार्यवाही से बचने के लिए विद्यालय संचालन का समय पूर्व की भांति 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक किया जाए।
नए सत्र का शुभारंभ अप्रैल से ना करके जुलाई से जून करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग उन्होंने गंभीरता से उठाई।
ज्ञापन सभा को जिला महामंत्री शिव कुमार सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह अन्य ने संबोधित किया।
ब्लॉक इकाई अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र कनौजिया, प्रभु नारायण यादव, सत्य प्रकाश पांडेय, जय प्रकाश सिंह, कैलाश नाथ, रामसूरत मौर्य , अवधेश कश्यप, विनोद कुमार सिंह, सुशील सरोज, ऋषि पति मिश्र, आनंद मौर्य, बैजनाथ सरोज, विजय कुमार यादव, अनिल पांडेय अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
