नगर में बच्चा चोरी का मामला निकला फर्जी

जौनपुर।
खेतासराय नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर बुधवार की शाम एक ऐसी घटना घटी जहा समूचे नगर में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई ।दरअसल पूरा मामला है सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी राजेश अपनी ससुराल पोटरिया से अपने बच्चों को लेकर खेतासराय चौराहे पहुंचे मौके पर उसकी साली ने बच्चे को देखकर बच्चा चोर चिल्लाकर शोर मचाने लगी देखते-देखते भीड़ जमा हो गई मौके पर पुलिस ने युवक और महिला को बच्चे सहित थाने ले गई थाने में जाकर पता चला कि युवक राजेश अपने बच्चो को घर ले जा रहा था इतने में उसकी साली शोर मचाने लगी खेतासराय बच्चा चोरी का मामला पूरी तरीके से फर्जी निकला पुलिस ने बताया कि फर्जी अफवाह फैलाने वाले के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा फिलहाल पुलिस दोनों लोगों को समझा बुझाकर छोड़ दी है।
