February 23, 2026

तिलकधारी पीजी कॉलेज,जौनपुर में एलएलबी के छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित

Share

तिलकधारी पीजी कॉलेज,जौनपुर में एलएलबी के छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित * आज महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में भौतिकी विभाग में संयोजक डॉ रमेश सिंह के नेतृत्व में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। छात्रों व छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करते हुए प्रॉक्टर डॉ जेपी सिंह ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष के छात्रों व छात्राओं को बांटने के बाद आज एलएलबी के छात्रों में वितरित किया गया। 11 सितम्बर को कॉमर्स व 12 व 13 सितम्बर से बीएससी के छात्रों को वितरित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस योजना के क्रियान्वयन से लाभार्थियों में खुशहाली है। परंतु वंचितों में इन्तज़ार भी बेसब्री से हो रही है। स्मार्टफोन विरतण टीम में डॉ रमेश कुमार सिंह के साथ डॉ ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ अनुराग चौधरी,दिनेश सिंह भौतिक विभाग, विक्रम सिंह,कौशल सिंह, संजीव सिह, जयशंकर, दीपक आदि ने मेहनत से सहयोग किया।

About Author