February 23, 2026

आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी, आईजी , जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के सम्बंध में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया

Share


जौनपुर आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी, दीपक अग्रवाल, आईजी के सत्यनारायण, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा जनपद में 09 सितम्बर 2022 को मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के सम्बंध में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के एकलव्य स्टेडियम में जाकर हेलीपैड व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि की जानकारी ली और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज एवं सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर सभी प्रकार की व्यवस्था पुर्ण कर लेने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार , प्राचार्य शिवकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Author