ग्राम प्रधान और उसके बेटे ने पिस्टल दिखाकर दुकानदार को पीटा

IMG-20220905-WA0040
Share

दुकानदार ने कोतवाली थाना में दी नामजद तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

केराकत। जौनपुर

केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के तरियारी गांव के ग्राम प्रधान और उसके बेटे ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकानदार ने ग्राम प्रधान उसके बेटे सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

तरियारी गांव के कमलेश कुमार यादव की गांव में ही बेलहरी रोड पर किराने की दुकान है। सोमवार को सबेरे कमलेश का भाई मुकेश यादव और बेटा अमन यादव दुकान पर बैठे थे।

कमलेश का आरोप है कि साढ़े नौ बजे गांव के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव उनका बेटा अमित यादव अपने सहयोगियों कृष्ण कुमार यादव, बहादुर, और त्रिभुवन को गाड़ी से दुकान पर पहुंचे और पिटाई शुरू कर दी।

आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। कमलेश ने बताया कि ग्राम प्रधान का बेटा पिस्टल लेकर आया था। उसने कोतवाली थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।