सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कुकुहाँ में किया सदस्यता अभियान


सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कुकुहाँ में किया सदस्यता अभियान राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपी सिंह के नेतृव में आज वि सभा जफराबाद के ग्रामसभा कुकुहा में सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी की जोरदार सदस्यता की गयी। डॉ सिंह ने पूर्व में दी गयी सूचनानुसार एकत्रित भीड़ को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का साथ तन ,मन व धन से देने की जरूरत है। हमारे नेता ही गरीबों , वंचितों, बेरोजगारों, छात्रों ,किसानों व नवजवानो के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। विपक्ष के अधिकांश नेतागण पूर्व में बड़ी अनैतिक कमाई किये है ।इसलिए सरकार व उसके एजेंसियों से डरी हुई हैं और जनहित के मुद्दों को उठाने का मद्दा नही है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को जौनपुर के जफराबाद में बयालसी महाविद्यालय के ग्राउंड में सावधान यात्रा को रैली के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संबोधित किया जाएगा। जिसमे सभी युवा ,बुजुर्ग, महिलाओं व कार्यकर्ताओं को पहुचना होगा। प्रदेश मंत्री हरिलाल राजभर ने लोगों को 10 रुपये का सदस्य बनकर पदाधिकारी बनने का आव्हान किया। लगभग सैकड़ों लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण किया। आयोजक जिलामहासचिव डॉ सुनील राजभर, संचालन नगर अध्यक्ष ईरशाद अंसारी ने किया। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पा राजभर,विधानसभा अध्यक्ष शंकर राजभर, सपन राजभर, इंद्रमणि सरोज,विजय सोनकर, कृपा राजभर, अजय राजभर, महिलाएं व बुजुर्ग, युवा आदि लोग उपस्थित थे।