February 23, 2026

युवती ने लगाई गोमती में छलांग,पुलिस तलास में जुटी

Share

युवती ने लगाई गोमती में छलांग,पुलिस तलास में जुटी।
केराकत कोतवाली क्षेत्र केराकत जलालपुर मार्ग सिहोली गोमती पर बने पुल से गोमतीनदी में एक युवती ने छलांग लगा दिया।राहगीरों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया।सूचित होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय वर्मा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मल्लाहों के सहयोग से युवती को खोजने शुरू कर दिया किंतु समाचार प्रश्न तक मल्लाहों के जाल और पुलिस के हाथ खाली थे।युवती कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनियारा निवासी रमेश की पुत्री आशा बताई जा रही है।युवती ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया यह रहस्य बना हुआ है।

About Author