एआरटीओ ने 45 वाहनों का काटा चालान लगाया साढ़े तीन लाख जुर्माना

IMG-20220818-WA0011-5
Share


जौनपुर बदलापुर
एआरटीओ प्रवर्तन स्मिता वर्मा ने गुरुवार की शाम बदलापुर स्थित मिडिल स्कूल के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दुपहिया तथा चार पहिया सहित कुल 45 वाहनों का चालान काटा। उन्होंने बताया कि आन लाइन चालान किये गए वाहनों से कुल साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वह सबसे पहले महराजगंज रोड पर पहुंची, उनके आने की भनक लगते ही डग्गामार वाहनों के स्वामी अपनी गाड़ी लेकर स्टैंड से फरार हो गए । इसके बाद उन्होंने जौनपुर रोड स्थित मिडिल स्कूल के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 45 वाहनों का चालान कर दिया। इस दौरान डग्गामार वाहन के स्वामियों में अफरा-तफरी मची रही।