February 23, 2026

दो शिक्षको पर दलित छात्रा के साथ दुर्व्यहार करने का परिजनों ने लगाया आरोप

Share

सैकड़ों की संख्या ग्रामीणों ने स्कूल का किया घेराव

पुलिस दोनो अध्यापकों को थाने लाकर कर रही पूछताछ

चंदवक जौनपुर

दलित उत्पीड़न का मामला देश के कोने कोने से देखने व सुनने को मिल ही जाता है खास कर जब शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में जब इस तरह की घटना प्रकाश में आता है तो मन में कई तरह के सवाल पैदा हो जाता है कि जिन हाथों से नन्हे बच्चों का भविष्य तय होता है वही कुछ लोगो के द्वारा जात पात के भेदभाव को बढ़ाया दिया जा रहा है ऐसे में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सब पढ़ें सब बडे़ का पतीला लगाया जा रहा है जबकि विद्यालय की दीवारों पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा जाता है कि निस्वार्थ आये शिक्षार्थ जाये।

बता दे कि स्थानीय थाना के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत ज्ञानदायिनी शिशु पूर्व माध्यमिक विद्यालय कशीली के दो शिक्षको के द्वारा गुरुवार की सुबह कक्षा 6 में पड़ रही छात्रा के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके साथ दुर्व्यहार करने मामला सामने आया है पीड़ित छात्रा रोते बिलखते घर जाकर जब आप बीती परिजनों को बताया तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच घेराव कर इंसाफ दिलाने की मांग करने लगी परिजनों ने बताया कि जब विद्यालय पहुंच अध्यापक की शिकायत की जा रही थी कि तभी प्रधानाचार्य के द्वारा जाति शब्द कह कर ठंडा दिखाकर विद्यालय परिसर से भाग जाने की बात कही।परिजनों ने बताया कि अध्यापक के द्वारा जातिसूचक शब्दों से मेरी पुत्रियों से कहा जाता है कि तुम लोग नीच जाति के हो तुम लोग गंदी नाली के कीड़े हो सुधरोगे नही इतना सुनकर मेरी पुत्रियां रोटी हुई घर चली आई।मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामला शांत करा कर दोनो शिक्षको को थाने लाकर जांच पड़ताल में जुट गई।

About Author