चोरों ने घर में घुस कर नगदी समेत हजारों के सामान चोरी

चोरों ने घर में घुस कर नगदी समेत हजारों के सामान चोरी की
चंदवक जौनपुर।
स्थानीय थाना अंतर्गत ब्राह्मणपुर बेरछा वीर में चोरों ने घर में घुस कर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा नगदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर चंपत हो गये घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।गौरतलब हो कि सुभाष यादव पुत्र स्व जनन यादव अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते है रविवार की सुबह सुभाष यादव का साला सारनाथ यादव किसी काम को लेकर घर आया घर आने के बाद जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो घर में बिखरा सामना देखकर चोरी होने का अंदेशा हुआ तो आनन फानन में तीनों कमरों में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और अलमारी में रखा सारा सामान गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई
गौरतलब हो कि चोरों ने मकान के पीछे सटकर बने शौचालय के सहारे सीढ़ीयो से घर अंदर घुस कर तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखा एक पैजनी,कमर करधनी,थाली सोपाड़ी चांदी का व दो सोने की अंगूठी (जिसकी कुल कीमत लगभग अस्सी हजार बताई जा रही है)समेत नगद पांच हजार रूपये लेकर चंपत हो गये। बता दे कि चोरों ने चोरी की घटना को कब अंजाम दिए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
पत्रकार संजय यादव
थाना चन्दवक
जिला जौनपुर
