February 23, 2026

भीटा और तालाब की जमीन पर किये गए स्थायी निर्माण पर चला बुलडोजर

Share

जेसीबी से लगाकर तहसील प्रशासन ने ढहाया पक्का निर्माण

जौनपुर

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरहता गाव में तालाब और भीटा की जमीन पर गाव के लोगो द्वारा कब्ज़ा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था, जिसमें बेदखली आदेश के बाद आज तहसीदार सुदर्शन कुमार अपने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुच गए और अवैध निर्माण ढहा दिया। कब्जा करने वालो में गाव के लाल बहादुर पुत्र काशी राम, अच्छेलाल पुत्र जीतलाल, कलावती पत्नी मुन्नीलाल, साहबलाल पुत्र जीत लाल, मोहन लाल पुत्र रूरी, मुन्नुराम पुत्र ठाकुरदीन, संजीव पुत्र तीर्थराज, आदि से तालाब और भीटा खाते की जमीन खाली करवाई गई है ।एस डी एम मछलीशहर राजेश कुमार चौसरिया ने बताया कि खाली कराई जमीन की कीमत है लगभग 40 लाख है।
इधर तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है ।

About Author