February 23, 2026

सैय्यद सिब्ते रज़ी नकवी जायसी पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

Share


सैय्यद सिब्ते रज़ी मरहूम की शख्सियत समाज के हर तबके को प्रभावित करती है सैय्यद असलम नकवी
जौनपुर,
शेख नूरूल हसन मेमोरियल सोसायटी कार्यालय जौनपुर में सैय्यद सिब्ते रज़ी नक़्वी पुर्व राज्यपाल आसाम, झारखंड ,पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवम् पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निधन पर शेख नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी के कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद परवेज़ हसन की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक संगठनो के सदस्यों की उपस्थिति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैय्यद सिब्ते रज़ी मरहूम की सामाजिक सेवाओं का जिक्र किया गया उनको याद करते हुए उपस्थित जनो ने कहा की उन्होनें शिक्षा मंत्री के रुप में उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में काफी सुधार किया था उर्दू भाषा को रोज़ी रोटी से जोड़ा उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा वोह हिन्दी, उर्दू के कुशल वक्ता थे उनको लखनऊ के गुफरान माब इमामबाडा में दफ़न किया गया। ज़ाकिरे अहलेबैत ( अ.स) सैय्यद असलम नकवी ने कहा मरहूम सिब्ते रज़ी की शख्सियत समाज के हर तबके को प्रभावित करती थी। उनको जौनपुर से काफी लगाव था यहाँ के कांग्रेस जन में काफी लोकप्रिय थे उन्होने मंत्री रहते हए कई बार जौनपुर का दौरा किया था। उनके निधन पर जन मानस में शोक व्याप्त है उनकी मग्फेरत के लिये शोक सभा में उपस्थित जनो ने दुआ की और लोगों से उनकी मगफेरत के लिये सूरे फातेहा की तेलावत की दरखास्त की शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी के प्रबन्ध, सचिव शेख़ अली मंज़र ड़ेज़ी सिकंदर इकबाल, अमरनाथ राजू ,
नासिर रजा गुड्डू, नेता सैयद परवेज हसन, नईम हैदर, डाक्टर तकवीम हैदर राहिल,बदरुज़मा बन्ने,आसिफ आबिदी , रज़ी हैदर, इत्यादि ने शोक सभा में शिरकत की .

About Author