लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने कराया वृद्ध व असहाय को भोजन

लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने कराया वृद्ध व असहाय को भोजन।
आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर आज दिनांक 15 अगस्त 2022 हंगर कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धा आश्रम प्रेम राजपुर में असहाय व वृद्ध लोगों को भोजन कराया गया व भोजन उपरांत सभी वृद्ध जनों को फल वितरित किया गया। और वृद्धजनों को तिरंगा वितरित करके उनके साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि वृद्ध व भूखों को भोजन कराने से बड़ा पुण्य और कुछ नहीं हो सकता ।अध्यक्ष विष्णु सहाय ने कहा कि हमे अपने जन्मदिन, सालगिरह आदि इन बुजुर्गों के बीच मनाना चाहिए जिससे इन लोगों में जीवन जीने की आशा विकसित हो सके और वृद्ध जनों की हौसला हो ऑफ अफजाई भी होती रहे और उन्हें एक पारिवारिक माहौल मिल सके। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इन लोगों के बीच आकर मुझे बहुत अच्छा लगा और एक आत्मिक शांति मिली मैं समय-समय पर यहां इस तरह के कार्यक्रम कराता रहूंगा
इस अवसर पर लेडी सुषमा सोनकर, नीतू सिंह और लायन डॉ चंदन जी की माता जी ,लायन देव आनन्द ,अजीत सोनकर ,सर्वेश जयसवाल, डॉ चंदन, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप सिंह ,हसन अब्बास ,हाफिज जी ,दिलीप जायसवाल ,विनय बरोतिया , अतुल चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद दिया गया।
