गांधी जी का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय

गांधी जी का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय
स्व.जयकरन सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में निभाई अग्रणी भूमिका
स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति कार्यक्रम की रही धूम
जौनपुर।
करंजाकला ब्लाक क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव स्थित जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही।कालेज के विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर विद्यालय के छात्र,छात्राओं ने मनमोहक देश भक्ति गीत,संगीत,नृत्य का प्रस्तुतीकरण दिया। देश भक्ति नारों से विद्यालय गूंज उठा। कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद,पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष जयकरन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया।कार्यक्रम में प्रेमनाथ चौहान,दारा सिंह चौहान,,साहबलाल यादव ने भी संबोधित किया।कहा उक्त लोगों का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है।इस मौके पर वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार यादव,डॉ चंद्रजीत, कार्यालय सहायक विकास यादव, शिक्षक वीरेंद्र यादव, सुनीता सिंह, मधु कुमारी,हरेंद्र चौहान, विजय सिंह, अवधेश कुमार, नायब लाल ,दीपक उपाध्याय,विपिन सिंह, पिंटू विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र एवं हरेंद्र ने संयुक्त रूप से किया।
