कोतवाली से पुलिस और संभ्रांत नागरिकों ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा कस्बा

कोतवाली से पुलिस और संभ्रांत नागरिकों ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा कस्बा
शाहगंज कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस और संभ्रांत नागरिकों ने मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली । यात्रा में शामिल पुलिस के जवानों और अन्य लोगों ने देशभक्ति भरे नारे लगाए और भारत माता के जयकारों से फिजा गूंज उठी । कोतवाली परिसर से पुलिस के सैकड़ों जवानों, कस्बे के भाजपा नेताओं और संभ्रांत नागरिकों का जत्था जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण को निकल पड़ा । सबके हाथ में तिरंगा झंडा और होठों पर आजादी के परवानों का नारा वंदे मातरम था । यह यात्रा कोतवाली परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग, जेसीज चौक, आजमगढ़ रोड, विवेकानंद तिराहा, पुरानी बाज़ार और घासमंडी चौक होते हुए वापस कोतवाली आकर संपन्न हुई । जुलूस की अगुवाई क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने की । इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या, भाजपा के मल्हनी प्रभारी सतीश सिंह, अनिल मोदनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार टप्पू, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, रूपेश जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, विशाल जायसवाल, गुलाम साबिर, अतुल गुप्ता, नितिन साहू और अक्षत अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।


