धूमधाम से मनाया गया मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में 75 वां स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय जौनपुर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महा विद्यालय प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने झंडा फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज श्री बीएन सिंह रहे एवं अध्यक्षता श्री रविंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट ने की। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. तदुपरांत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सभा को मुख्य रूप से मोहन शंकर श्रीवास्तव जनरल सेक्रेटरी कायस्थ पाठशाला सोसाइटी एवं श्यामल कांत श्रीवास्तव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट अनुराग शंकर श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव पंडित राकेश मिश्रा प्राचार्य डॉ शोभित श्रीवास्तव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक) मीडिया प्रभारी व
अजय श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका डॉचेतना सिंह डॉ अनीता वर्मा डॉ सत्य प्रकाश डॉ शिवम श्रीवास्तव सुरेश यादव धीरज पंकज मनोज व जितेंद्र सहित बीए एवं बीकॉम के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।अंत में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
