पिंक वाहन तिरंगा 🇮🇳 यात्रा ।

जौनपुर
जनपद जौनपुर में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जोश और जज्बे के साथ निकाली गयी पिंक वाहन तिरंगा 🇮🇳 यात्रा ।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री संजय कुमार सिंह द्वारा पिंक वाहन तिरंगा 🇮🇳 यात्रा को किया गया रवाना ।
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” क्रम में आज दिनांक 14-08-2022 को महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत प्रभारी महिला थाना के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जनपद में निकाली गयी पिंक वाहन तिरंगा यात्रा, जो रिजर्व पुलिस लाइन से शुरु होकर वाजिदपुर तिराहा से होते हुये थाना कोतवाली चौराहा पर समाप्त हुयी ।
पिंक वाहन तिरंगा 🇮🇳 यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
