केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर ने आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव को बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस में आयोजित

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर ने आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव को बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस में आयोजित किया।संस्था के संरक्षक मंडल,अध्यक्ष,महामंत्री और मुख्य अतिथि महोदय के साथ ध्वजा रोहन किए,ध्वज सलामी के उपरांत राष्ट्रीय गान के बाद भारत माता का जय घोष किया गया।संस्था के अध्यक्ष श्री शकील अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए अमर बलिदानियों को नमन किए,संरक्षक मंडल से श्री संजय सिंह ने स्वतंत्रता का महत्व बताया तथा स्वतंत्र मूल्यों का अनुसरण करने के कहा,संरक्षक श्री राजदेव यादव कहा कि भारत की आबादी में नवजवान ज्यादा है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में कृत्संकल्प रहना चाहिए,उन्हें जातिवाद और रेवड़ी संस्कृति का विरोध करना चाहिए आगे संस्था के महामंत्री व ओ सी डी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सभी धर्म,जाति और वर्ग ने आहुतियां दिया,किसी का योगदान कमतर नहीं था,भारतीय संस्कृति में भेदभाव नहीं था अंग्रेजी ने कूटनीति कर वैनमस्यता पैदा किए श्री दिवाकर सिंह ने कहा कि हम दवा व्यवसाई समाज के जिम्मेदार लोग माने जाते है, अतः हमे ज्यादा जागरूक होना चाहिए 17,अगस्त के बाद हमे इस बात ध्यान रखना है कि झंडे अपमान न हो, कही झंडा पड़ा हो उसे उठा कर सम्मान सहित रखे।अध्यक्ष श्री शकील अहमद के अनुरोध पर मुख्य अतिथि श्री चंद्रेश द्विवेदी ने आए हुए सभी को शुभकामनाएं दिए तथा तिरंगा को रंगो के पर सुंदर व्याख्या किए उन्होंने कहा कि रंगो को जीवन में उतारे तथा चक्र भी भांति चलते रहिए,राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सभा का समापन हुआ,इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,एवं काफी संख्या में सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
