किसान यूनियन ने पंचायत करके सौपा ज्ञापन

मीरगंज। जंघई मे भारतीय किसान ने पांच सूत्रीय मांग लेकर किसान पंचायत करके राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जंघई चौकी इंचार्ज को सौपा।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव ने राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली को व जिलाअधिकारी जौनपुर द्वारा 5 सूत्री मांग पत्र जंघई चौकी इंचार्ज को सौंपा ।
जंघई स्टेशन के पास जंघई मछली शहर रोड पर अग्नीपथ योजना व बिजली बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया साथ में तिरंगा झंडा रैली भी निकाली गई रैली एवं प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने किया उन्होंने अपना मांग पत्र भी रखा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून अविलम्ब बनाया जाय,डीजल पेट्रोल के दाम – महंगाई पर रोक लगाई जाय, नया बिजली बिल वापिस लिया जाय और पूरे भारत में 300 यूनिट बिजली फ्री करते हुए पुराना बकाया बिल माफ किया जाए अग्नीपथ योजना को तत्काल रद्द किया जाए पुलिस चौकी जंघई थाना सरायममरेज प्रयागराज पर तैनात चौकी इंचार्ज व एक एस आई द्वारा रेलवे जंघई जौनपुर साइकिल स्टैंड में घुसकर समाचार पत्र विक्रेता संतोष मिश्रा को पिटाई किए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों से जांच कराई जाए।
इस मौके पर जंघई चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत अपने हमराहीयों साथ उपस्थित रहे किसान भाइयों में धर्मराज पटेल खलील सल्लू गंगा प्रसाद समशेर भूलन बाबूर शोभनाथ सुरेश जगदंबिका प्रसाद सविता आरती प्रेमा सुंदरी आरती राहुल सरोज आदि लोग उपस्थित रहे
