February 23, 2026

प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर जौनपुर में आजादी के 75वी वर्षगांठ

Share


आज प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर जौनपुर में आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में देश में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला पूर्ति अधिकारी श्री एस बी साही जी ने पेट्रोल पंप पर सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन अपनी सेल्फी लेते हुए किया व इस उपलक्ष में उन्होंने अपने हाथों से लोगों को झंडा वितरण किया। इस अवसर पर प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर जौनपुर पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर श्री अजय कुमार सिंह जी भी मौजूद रहे उनके द्वारा भी आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई और अपने हाथों से लोगों में झंडा वितरण किया व लोगों को बताया झंडा हमारे देश की आन बान शान है। इसका आप लोग सम्मान करिए और दिनांक 14 व 15 को अपने घरों की छतों पर अवश्य लगाएं । इस मौके पर श्री अजय कुमार सिंह के साथ श्री पंकज सिंह, श्री अभिलेश सिंह, श्री बृजेश व प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर जौनपुर के अन्य स्टाफ के साथ मित्रगण लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ प्रतिज्ञा किया कि हम भारतवासी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं, हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे तिरंगे की आन बान शान पर कोई आंच आए, हम स्वतंत्रता के 75वे अमृत वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज का सामूहिक रूप से अपने घर पर लगाने की प्रतिज्ञा करते हैं तथा अपने मित्रों पड़ोसियों और सगे संबंधियों को भी इस कार्य हेतु प्रोत्साहित करेंगे। तिरंगे के प्रति यह सम्मान ना सिर्फ हमारे व्यक्तिगत संस्कार को दर्शाता है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

About Author