प्रसव पीड़िता ने एम्बुलेंस में ही जन्मा बच्चा

20220806_135019
Share

मीरगंज ।स्थानीय क्षेत्र के जरौना गांव की प्रसव पीड़ित महिला 25 वर्षीय रेखा पत्नी धर्मेंन्द्र ने पी एच सी बभनियांव की 108 नम्बर एम्बुलेंस में ही सकुशल बच्चे को जन्म दिया। लड़का और माँ को सकुशल देख रेखा के परिजनों में अपार खुशी है।इस सम्बन्ध में चालक घनश्याम ने कहा कि उन्हें रविवार की सुबह सूचना मिली। वे ईएमटी संतोष कुमार के साथ जरौना गांव पहुँच कर महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी जा रहे थे। तभी महिला को असहनीय दर्द होने लगा। ईएमटी राजेश के सहयोग से एम्बुलेन्स में ही पीड़िता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।