August 10, 2026

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Share

जौनपुर

बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।थाना क्षेत्र के उमरक्षा गांव निवासी आशीष निषाद शनिवार की शाम घर से किसी बात से माँ से नाराज होकर निकला था कि लखनीपुर गाँव के समीप रविवार को रेलवे लाइन पार कर रहा था अचानक दूसरी पटरी पर ट्रेन आ जाने से युवक की कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

About Author