हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण

IMG-20220814-WA0011
Share

हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए फूल चंद भारती ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए। तिरंगा हमारी आन बान शान है । 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान हम सबके लिए गौरवपूर्ण क्षण है । आज बलदानियाों के सपने साकार हुए। संस्था द्वारा मियांपुर जज कॉलोनी भगवती कॉलोनी कचहरी चौराहा में झंडा का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम आयोजक संस्था सचिव संजय उपाध्याय ने कहा कि झंडा वितरण के समय लोगों में काफी उत्साह देखा गया । जो आजादी के दीवानों के सपनों को साकार करती है। संस्था के लोगों ने घर-घर जाकर झंडा वितरण का जो कार्य किया वह अत्यंत सराहनीय है। उक्त अवसर पर साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश आनंद कुमार सेठ जयनाथ पटेल सभाजीत दिवेदी प्रखर मनोज कुमार श्रीवास्तव और संस्था के स्टाफ मौजूद रहे है।