February 23, 2026

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत गोद लिए टी वी मरीजों को पौष्टिकआहार किट वितरण एवं जागरूकता अभियान

Share

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत गोद लिए टी वी मरीजों को पौष्टिकआहार किट वितरण एवं जागरूकता अभियान
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलनअभियान के तहत गोद लिए टीवी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरण एवं जागरूकता अभियान में टीवी हॉस्पिटल के एसटीएस नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों को समय-समय पर निर्धारित रूप से किफायती पोषक खाना जैसे भुने चने, अंकुरित दालें, दलिया आदि खाना चाहिए । मरीजों को अपनी दिनचर्या में अच्छी सोच तथा व्यायाम योग करना चाहिए। मरीजों को टीवी फैलने से रोकने हेतु खांसते व छीकतें समय मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए ।मरीजों को नशीले पेय पदार्थ जैसे शराब तंबाकू बीड़ी सिगरेट गाजा चरस आदि को खाने पीने से बचना चाहिए । मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा कोर्स अवश्य करना चाहिए। बीच-बीच में इलाज नहीं छोड़ना चाहिए ऐसा करने पर मरीज की हालत खतरनाक हो सकती है और ज्यादा बिगड़ सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक डॉक्टर सत्यव्रत त्रिपाठी ने किया । उक्त अवसर पर डीपीसी सलील यादव सुभाष चौधरी रंजना शुक्ला मनीष सोनी ठाकुर प्रसाद राय अतुल श्रीवास्तव ठाकुर प्रसाद चौबे मोहम्मद शानू इत्यादि का प्रमुख सहयोग रहा ।
कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संस्था सचिव द्वारा सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

About Author