आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत पुलिस लाइन्स, जौनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन-


आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत पुलिस लाइन्स, जौनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन-
आज को पुलिस लाइन, जौनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत बहुउद्देश्यीय हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती रिचा साहनी पत्नी श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस लाइन के बच्चों/ बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश भक्ति गानों पर प्रस्तुति कर उपस्थित दर्शकों को देशभक्ति से ओतप्रोत किया। प्रस्तुति करने वाले बच्चे/ बच्चियों को 15 अगस्त के दिन पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाये, बच्चे , बच्चिया आदि उपस्थित रहें।
