राजा श्री कृष्ण दत्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय , जौनपुर में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

राजा श्री कृष्ण दत्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय , जौनपुर में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य , प्रो. शंभूराम की देख-रेख में तिरंगा यात्रा रैली महाविद्यालय के कला संकाय से प्रारंभ हुई । इसके पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य ने पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवी ने अपनी सोच और कला का अद्भुत समावेश करते हुए बहुत सुंदर पोस्टर बनाए हैं। ये इस बात को दर्शाता है की आने वाली युवा पीढ़ी न केवल मेहनती होगी बल्कि साथ ही साथ कौशल के छेत्र में भी निपुण होगी और अपने भारत के ध्वज को अंतराष्ट्रीय पटल पर हर छेत्र में ऊंचा उठाएगी।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि , छोटे बड़े नौजवान बुज़ुर्ग, सभी का एकजुट योगदान ही हमारे राष्ट्र को और आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासिता डॉ सुधा सिंह , बी एड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता गुप्ता , डॉ रागिनी राय , डॉ गुंजन मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय , डॉ मधु पाठक एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन , राष्ट्रीय सेवा योजना ,कार्यक्रम अधिकारी , डॉ संतोष कुमार पांडेय ने किया और छात्र एवं छात्राओं को मार्गदर्शन दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को हर छोटे बड़े तरीके से वो हर संभव प्रयास करना चाहिए जिससे हमारे राष्ट्र ध्वज की शान हमेशा बढ़े। आज़ादी का अमृत महोत्सव जिसे पूरा राष्ट्र मिलकर माना रहा है उसे हमे अत्यंत खास और अनूठा रूप देना है
