हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर किया जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर किया जागरूक
जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।
कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी द्वारा हर घर तिरंगा बाइक रैली रवाना होकर जिले से होते हुए वाजिदपुर तिराहा होते लोहिया पार्क पहुंचकर समापन हुआ और सीएससी केंद्र संचालकों द्वारा अपने आस पास के घरों नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने को प्रोत्साहित करने के साथ ही राष्ट्रीय तिरंगा भी भेंट किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जयघोष से कस्बा गूंज उठा।
इस मौके पर सीएससी के जिला प्रबंधक अनुराग सिंह व प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम को कामयाब बनाएं। हर घर में तिरंगा फहराना है। किसी के पास तिरंगा नहीं है तो हमसे ले सकते हैं।
सीएससी जिला प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह ने बताया की 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारी सीएससी स्वच्छ सीएससी के तहत जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यतः सीएससी केंद्र समेत आस पास की सफाई, पौधारोपण, ध्वजा रोहण, प्रभातफेरी, डिस्ट्रीब्यूशन, चित्रकला, वाद -विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सेनेटरी पैड डिस्ट्रीब्यूशन आदि कार्यक्रम सम्मलित हैँ।
