प्रभानंद यादव प्रसपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

प्रभानंद यादव प्रसपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने पुराने कार्यकर्ता पर जताया भरोसा
जौनपुर।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रभानंद यादव को अपनी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रभानंद यादव को यह जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है । श्री यादव के मनोनयन से उनके समर्थकों ने खुशी जताई।
जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के पक्खनपुर ग्राम निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता परमानंद यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के अनुमोदन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सिंह यादव ने पार्टी का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
श्री यादव शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने जौनपुर जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रभानंद यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त करके उन पर अपना भरोसा जताया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभानंद यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और संगठन को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग लेंगे।
