संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उच्च रैंक हासिल कर किया गांव का नाम रोशन


संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उच्च रैंक हासिल कर किया गांव का नाम रोशन
जलालपुर जौनपुर विकासखंड जलालपुर के ग्राम पंचायत पुरेंव निवासी एक ही घर के दो प्रतिभाशाली होनहार नवयुवकों ने संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार में इंफोर्समेंट ऑफिसर/ एकाउंट ऑफिसर, ईपीएफओ के पद पर उच्च रैंक के साथ चयनित होने का गौरव प्राप्त किया।12 अगस्त 2022 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित उपर्युक्त अखिल भारतीय परीक्षा के 421 परिणामों के सापेक्ष सर्वेश्वर सिंह पुत्र अनूप कुमार सिंह को 14 वीं रैंक एवं कुंवर विक्रम सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह को 52 वीं रैंक प्राप्त हुयी। रक्षाबंधन के दिन सायंकाल घोषित हुए नतीजों की जानकारी होते ही परिवारजन,शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर फैल गयी तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का अनवरत सिलसिला शुरू हो गया। कृषक परिवार से संबंधित सर्वेश्वर सिंह एवं कुंवर विक्रम सिंह चचेरे भाई हैं तथा पढ़ने में शुरू से मेधावी रहे तथा प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से तकनीकी स्नातक/ परास्नातक हैं। ज्ञातव्य हो कि चयनित दोनों युवाओं के बाबा स्व.भूलन सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज महरेंव पुरेंव में शिक्षक तथा पूर्व विधायक एवं शिक्षाविद स्व. प्रभु नारायण सिंह के चाचा थे। खुशी के इस अवसर पर परिवार जन प्रो.ओंकार नाथ सिंह,डॉ नेपेंद्र बहादुर सिंह, डॉ अरविंद सिंह,डॉ संतोष कुमार सिंह,डॉ प्रमोद कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, गिरीश सिंह, शैलेश सिंह बबलू, डॉ प्रदीप सिंह, भाष्कर सिंह, कुंवर प्रद्युम्न सिंह आदि ने घर आने वालों का मिठाई खिला कर स्वागत सहित आभार व्यक्त किया।
