February 23, 2026

कुड़ियारी गाँव मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर झंडा का हुआ वितरण

Share

शाहगंज। क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत कुड़ियारी गाँव मे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान गाँव के प्रधान प्रमोद चौहान के नेतृत्व में लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया ।
प्रधान प्रमोद चौहान ने बताया की गोल्हागौर, कुड़ियारी, शिवराजपुर, चक हकीमी, गांव के प्रत्येक घरों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने तथा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है। इसके तहत देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। केंद्र सरकार की यह योजना है कि इस अभियान के जरिए भारत के हर घर में तिरंगा फहराया जाए। इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है। सरकार ने देशवासियों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 25 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगा फहराया जाए। सरकार की इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
इस कार्यक्रम मे डॉ विजय बहादुर सिंह, अजय सिंह, जसवंत चौहान, दूधनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण सिंह, रामपूजन विश्वकर्मा, अनूप जायसवाल देवी शर्मा, भूल्लर सोनी, रामसिंह सोनी, राम उजागिर विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

About Author