थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,

जौनपुर।
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 550 ग्राम गांजा व एक तमंचा .315 बोर मय एक कारतूस .315 बोर बरामद।
श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे थाना गौराबादशाहपुर पुलिस बल द्वारा एक शातिर अपराधी बाबर अली उर्फ सलमान उर्फ रहमत पुत्र आलमगीर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को बिथार तिराहा के पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जीवित कारतूस .315 बोर व 1 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ दिनांक 12/08/2022 को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.बाबर अली उर्फ सलमान उर्फ रहमत पुत्र आलमगीर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
1.एक तमंचा .315 बोर मय एक जीवित कारतूस .315 बोर व 1 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 250/18 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट व धारा 34/380/411/457 भा0दं0वि0 थाना बरदह आजमगढ।
- मु0अ0सं0 46/21 धारा 379/411/413 भा.द.वि. थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
- मु0अ0सं0 54/21 धारा 411/413 भा.द.वि. थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
- मु0अ0सं0 127/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
5.मु0अ0सं0 128/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी कस्वा गौरा, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
3.उ0नि0 रामशंकर पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
4.हे0का0 अश्वनी कुमार राय,का0 काशीनाथ यादव चौकी कस्बा गौरा, का0 अमित कुमार यादव, का0 विजय कुमार यादव थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
