February 23, 2026

3000 अध्यापकों द्वारा भारत के नक्शे के आकार की बनाई गई मानव श्रृंखला

Share

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के पहले दिन तिलकधारी सिंह पी.जी कालेज के मैदान में जनपद के सभी विकास खंडों से लगभग 3000 अध्यापकों द्वारा भारत के नक्शे के आकार की मानव श्रृंखला बनाई गई , जिसके लिए समस्त अध्यापकों ने तिरंगे के रंग का ड्रेस पहनकर इस मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अपना योगदान दिया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी व एस.आर. जी. व ए. आर. पी. द्वारा पूरी तन्मयता से अपना योगदान किया । जनपद के सभी शिक्षक संगठन द्वारा भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।
जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता की प्राप्ति अनेक शहीदों के बलिदान के पश्चात हमे प्राप्त हुई है अतः हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए जन आंदोलन का रूप दे ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने पूर्वजों को याद कर रहे हैं अतः इस पावन दिन को यादगार बनाएं।
अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉक्टर अंकित राज ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आधी आबादी की पूरी भागीदारी होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अध्यापकों को निर्देश दिया कि गांव के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पूरी टीम को बधाई दी ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सभी बेसिक शिक्षा के शिक्षकों – शिक्षिकाओं से अपील किया कि 05 लाख बच्चों के कुछ अभिभावकों की उपस्थिति में प्रतिदिन व 15 अगस्त 2022 को सुबह झंडागान एवं तिरंगा अवश्य फहराए।
इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 अंकित राज, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

About Author