कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तत्वाधान में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत व्यापार बन्धु की बैठक

जौनपुर – जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तत्वाधान में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत व्यापार बन्धु की बैठक आहूत की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। इस क्रम में उनके द्वारा ध्वज को फहराने के तरीके, उसके रख रखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी द्वारा व्यापारी बन्धुओं को दिशा-निर्देश दिया गया कि हर-घर तिरंगा अभियान में अपने साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए।
जिलाधिकारी ने ध्वज वितरण करते हुए व्यापारियों से अनुरोध किया कि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज पाने एवं फहराने से वंचित न रहने पाए।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी (उत्सव) आयुष चौधरी, उपायुक्त राज्य कर, व्यापारी जनप्रतिनिधि सुभाष चन्द्र अग्रहरी, आरिफ हबिब, अनिल सिंह, मनोज आदि तथा राज्य कर विभाग, जौनपुर के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
