अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च

जौनपुर आगामी त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रहा है शासन से जारी दिशानिर्देश पर शहर में शांति व्यवस्था और जाम न लगने देने की कवायद पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान सड़क पर लगे अतिक्रमण किए गए वाहनों को भी हटाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस शासन के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए पैदल मार्च किए जाने का निर्देश है। इसी क्रम में आज लाइन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च किया गया है। इस दौरान रोड पर अतिक्रमण किए गए वाहनों को हटाया गया है। सभी दुकानदारों को भी आदेश दिया गया है कि अपने दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें.।
